Utthan Foundation

Our Projects

निर्बल अशक्त एवम् दिव्यांग वर्ग को प्रोत्साहित करने, मलिन व ग्रामीण बस्तियों में महिलाओं एवम् बालिकाओं को शारिरिक स्वच्छता के बारे में जागरूक करने, वृक्षारोपण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, घरेलू उद्योगो व उद्पादों को बढ़ावा देने, पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्दति द्वारा पशुओं की उचित देखवाल, इत्यादि का स्पष्ट लक्ष्य लेकर उत्थान फाउंडेशन का रोपण 22/12/2017 को किया गयाI

Projects

Initiated by Utthan Foundation

अक्षत आहार योजना

एक अनूठी पहल जिसमे प्रत्येक रविवार को रु 5/- में शुद्ध एवम् स्वास्थ्यवर्धक भोजन वितरण का शुभारम्भ माननीय विधायिका श्रीमती डॉ मंजू शिवाच के करकमलों द्वारा 04/02/2018 को हुआ जो की निर्वाध रूप से चल रहा हैI

महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान-

बालिकाओं एवम् महिलओं को शारिरिक स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए मलिन एवम् ग्रामीण बस्तियों में विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों द्वारा उनकी समस्याओं पर उचित परामर्श दिया जाता हैI साथ ही सेनेटरी नैपकिन्स निशुल्क वितरित किये जाते हैI

पदम-गुन योजना

इस योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने की मुहिम में योगदान दिया जाता है तथा जनता को अधिक वृक्ष लगाने तथा उचित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जाता हैI

एजुकेशन ऑडिट

विभिन्न स्कूल एवम् कॉलेज में विद्यार्थियों, शिक्षकों व माता पिता की विशेषज्ञों द्वारा कॉन्सलिंग कर उन्हें आपसी समझ, समाज, शिक्षा, संस्कार व परीक्षा के लिए प्रेरित करना।

पशुधन विकास योजना

ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों द्वारा जानवरो के रखरखाव व बीमारियो से बचाव की जानकारी देना।

पिंक स्क्वेर

निम्न आय वर्ग एवम् दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित कर बिक्री करना। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत इन व्यक्तियों की आय के स्तोत्र व साधन बढ़ेंगे व वह आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनेंगे।